Badaun News: माता रानी के भजनों पर महिलाओं ने किया डांडिया-गरबा
बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बिल्सी। नगर की वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की ओर से मोहल्ला संख्या दो स्थित एक कॉलेज में माता रानी के भजनों पर डांडिया और गरबा का आयोजन किया गया। आयोजन में महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी मेलजोल, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष प्रियंका, तनु वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, पूजा गुप्ता समेत समाज की कई महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांडिया-गरबा के आयोजन से परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। बाद में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: डांडिया और गरबा नृत्य महोत्सव से महिलाओं ने मोहा मन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.