Badaun News: महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने के आरोप में छह पर मुकदमा
बदायूं, सितम्बर 14 -- Badaun News: एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, कपड़े फाड़ने, सिर में डंडा मारने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि लाल सिंह, क्रेसन, सोनू, सुनील, करन और सूरज उसे परेशान करते हैं। एक अगस्त की सुबह सभी घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध पर वे मारने दौड़े तो महिला घर में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। करीब एक घंटे बाद लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और उसे खींचकर जमीन पर गिरा दिया।महिला का आरोप है कि सभी ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। चीखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.