बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: बच्चे के लिए डायपर लेने जा रही महिला से अभद्र टिप्पणी के विरोध पर मारपीट की गई। बचाव में आए पड़ोसी और महिला के पति को भी पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने सिलेंडर में आग लगाकर हमला किया। दो दिन बाद तीनों पर चाकू से वार कर जान से मारने की कोशिश की गई। उझानी कोतवाली क्षेत्र के पतरघटा गांव निवासी मानसी पत्नी कृष्णपाल, हाल निवासी मोहल्ला अहिरटोला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 17 अगस्त की शाम वह बच्चे के लिए डायपर लेने जा रही थी। रास्ते में राजू कश्यप उर्फ हप्पी, महेंद्र कश्यप, रामू कश्यप उर्फ कन्चु, दुर्गेश कश्यप और अमित उर्फ श्यामू बैठे थे। आरोप है कि सभी ने अभद्र टिप्पणी और गंदे इशारे किए। विरोध करने पर मानसी से मारपीट की। चीख सुनकर पड़ोसी मो. आलम पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। महेन्द्र ने कौशल क...