बदायूं, नवम्बर 10 -- Badaun News: पारिवारिक विवाद और प्रेम प्रसंग के मामले में न्यायालय के आदेश पर महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर मारपीट, मां से अभद्रता, कपड़े फाड़ने, जेवर और नकदी ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब 10 बजे पत्नी के पिता, तीन भाई, चचेरा भाई, जीजा, पड़ोसी और एक अन्य व्यक्ति अर्टिगा गाड़ी से घर पहुंचे। सभी ने गालीगलौज शुरू कर दी और पत्नी को सामान लेकर चलने को कहा। आरोप है कि पत्नी ने उसकी मां की सोने की अंगूठी, चेन, चांदी की हसली, एक जोड़ी पायल, चांदी के हस्तफूल और 18 हजार रुपये बैग में रख लिए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न विरोध करने पर ससुर न...