बदायूं, सितम्बर 24 -- Badaun News: 24 बीडीएन 39-जूली। फाइल फोटो कादरचौक के बोंदरी गांव का मामला, शव पोस्टमार्टम को भेजापति दिल्ली में करता है काम, बिहार की रहने वाली थी महिलाबदायूं, संवाददाता।कादरचौक थाना क्षेत्र के बोंदरी गांव में महिला ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।बोंदरी गांव निवासी जूली 26 वर्ष पत्नी शिवराज ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी, जबकि उसका पति दिल्ली में काम करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। रि...