Badaun News: महाराष्ट्र काम करने गया युवक पांच माह से लापता, चार पर मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 30 -- Badaun News: महाराष्ट्र में गन्ने के कोल्हू पर काम दिलाने के बहाने युवक को अपने साथ ले जाने और पांच माह बाद भी उसका कोई पता न चलने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लापता युवक के पिता ने उसे बेचने या उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मझिया गांव निवासी जमुना प्रसाद ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब पांच माह पहले गांव के रामकिशोर चौकीदार पुत्र कुंदन लाल, राकेश पुत्र श्यामलाल, गौरव पुत्र वीरेंद्र और सूरज पुत्र राकेश उनके बेटे भोला उर्फ आकाश को महाराष्ट्र में गन्ने के कोल्हू पर काम कराने के लिए साथ ले गए थे। पिता के मुताबिक, उनका बेटा ठेकेदार बिलाल निवासी ककराला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.