Badaun News: महाराणा प्रताप की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के विरोध में क्षत्रिय महासभा और महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट ने नाराजगी जताई है। दोनों संगठनों ने जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई, नई प्रतिमा की स्थापना और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। शहर के हृदय स्थल महाराणा प्रताप चौक पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में क्षत्रिय महासभा बदायूं और महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को बार-बार नुकसान पहुंचाया जाना गंभीर विषय है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.