बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: करनपुर गांव में चल रही श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास महामंडलेश्वर अमृतदास खागी महाराज ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। कहा, यदि भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त करनी है तो शिव भक्ति जरूरी है। महादेव की आराधना मनुष्य को प्रभु की कृपा का पात्र बनाती है। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से जीवन के तीनों ताप दैहिक, दैविक और भौतिक का नाश हो जाता है। सच्ची भक्ति मनुष्य के अंत:करण को निर्मल करती है और उसे सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठाकर प्रभु के चरणों की ओर ले जाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान शिव का नियमित स्मरण करने और संतों के सानिध्य में रहकर धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भगवान शिव दान और दया के देवता: भरत कृष्ण शास्त्रीविधायक का सम्मान कथा मे...