बदायूं, नवम्बर 4 -- Badaun News: बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य भक्ति श्रृंगार किया गया। आकर्षक श्रृंगार के दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद महाकाल की भव्य आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...