बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: बिल्सी। नगर में भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार, रुद्राभिषेक और महाआरती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई। मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कुलदीप माथुर उर्फ बंटी एवं उनके परिवार की ओर से कराया गया। श्रृंगार व महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्री महाकाल बाबा सेवा समिति की ओर से कुलदीप माथुर एवं उनके परिवार का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्य सुरेश बाबू वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, वैभव माथुर, कुश्मेश वार्ष्णेय, तपन वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, निखिल वार्ष्णेय, ऋतिक वार्ष्णेय, तन...