बदायूं, अक्टूबर 25 -- Badaun News: बदायूं। मलेशिया की सनवे यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटरनेशनल साइंटिफिक रिसर्च कॉन्फ्रेंस में बदायूं की वाटर वुमन शिप्रा पाठक को गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में उन्होंने जल संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार पेश किये।शिप्रा के विचारों में जल संरक्षण के जमीनी अनुभवों, जनजागरूकता और सामाजिक भागीदारी पर विशेष जोर रहा। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में इंडोनेशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग और सिंगापुर सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा पद्धति को अधिक प्रभावी, सरल और सुलभ बनाने के साथ विभिन्न विषयों पर शोध, अनुभव और नवाचार साझा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच उप...