Badaun News: मनौना धाम जा रहे बाइक सवार बुआ-भतीजे तो पिकअप ने रौंदा, मौत
बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: बगरैन, संवाददाता (बदायूं)। मनौना धाम दर्शन के लिए जा रहे बाइक सवार बुआ-भतीजे की सवारियों से भरी पिकअप की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ जा रही किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घायल को अस्पताल भेजा गया, जबकि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। हादसा रविवार सुबह वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरीपुरा के पास ईंट भट्ठे के निकट हुआ। बरीपुरा के रहने वाले 20 वर्षीय सत्यम सिंह पुत्र शिवराज मुरादाबाद जिले के बनिनयाठेर थाना क्षेत्र के गांव जरगांव की रहने वाली अपनी बुआ महेश्वरी देवी (40 वर्ष) पत्नी दुर्वेश सिंह और 16 वर्षीय बहन मनु सिंह के साथ बाइक से बरेली जिले के मनौना धाम दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से मनौना धाम की ओर से लौट रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.