Badaun News: मनौना धाम जा रहे बाइक सवार बुआ-भतीजे को पिकअप ने रौंदा
बदायूं, जुलाई 19 -- Badaun News: बदायूं/बगरैन, वजीरगंज थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी लोडर पिकअप की टक्कर से मनौना धाम जा रहे बाइक सवार बुआ-भजीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मौत के शिकार हुए युवक की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को सीएचसी भेजा, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बुआ भतीजे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरीपुरा निवासी 20 वर्षीय सत्यम सिंह, अपनी 40 वर्षीय बुआ महेश्वरी देवी, बहन 16 वर्षीय मनु सिंह के साथ बाइक से मनौना धाम जा रहे थे। इसी दौरान गांव से कुछ ही दूरी पर ईंट भट्ठे के पास सामने की ओर से मनौना धाम से आ रही सवारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.