बदायूं, अक्टूबर 2 -- Badaun News: बदायूं। गुरुवार रात में तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने 50 हजार रुपये और कुत्ते का पिल्ला लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष आरोपी के घर पहुंचा, जहां हंगामा हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना स्थल मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुंडिया और मोकमपुर के बीच जंगल में स्थित बाबा की मढ़ी का है। मूल रूप से कासिमनगला, रामपुर निवासी बाबा आराम नाथ यहां झोपड़ी डालकर अपने शिष्य पारस नाथ के साथ रहते हैं। बाबा आराम नाथ ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मढ़ी का निर्माण कराने के लिए उन्होंने लोगों से मांगकर 50 हजार रुपये चंदा जुटाया था। रात करीब 11 बजे तीन बदमाश झोपड़ी में घुस आए और दोनों साधुओं की गर्द...