Badaun News: मझिया और इमलिया नगला में स्वास्थ्य अधिकारियों ने डाला डेरा
बदायूं, नवम्बर 5 -- Badaun News: जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव मझिया और अलापुर कस्बे के इमलिया नगला में बुखार से सात मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों स्थानों पर डेरा डाला है। अलापुर के संविलियन विद्यालय में बच्चों को बुखार फैलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 108 मरीजों की जांच की गई। इनमें 24 मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जबकि 36 बच्चे बुखार आने की वजह से विद्यालय नहीं आए थे। अलापुर के इमलिया नगला में बुखार की चपेट में आने के बाद तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इधर, जगत ब्लॉक के गांव मझिया में पांच दिन के अंतराल में बुखार से चार मरीजों की मौत हो चुकी है। इधर, इमलिया नगला के रहने वाले लोगों का कहना है कि अलापुर के कई लोग डेंगू, बुखार से पीड़ित हैं जो बदायूं और बरेली में भर्ती होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.