Badaun News: मंदिर से चोरी हुए घंटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, जुलाई 8 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा/ओरछी, हिटी। मंदिर से चोरी हुए घंटों की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के आठ घंटे और नकदी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने मंदिर से घंटों की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को छह जुलाई को सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में मंदिर के घंटे लेकर ग्राम अशोकपुर मीरपुर जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर खड़ा है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: गोरखनाथ मंदिर से चोरी हुए सात पीतल के घंटे बरामद, गैंगस्टर गिरफ्तार सूचना पर पुलिस टीम मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.