Badaun News: मंदिर की पुताई करते समय सीढ़ी फिसली, मजदूर की मौत
बदायूं, सितम्बर 7 -- Badaun News: नगर के रामलीला मैदान के पास रविवार को मंदिर की पुताई करते समय सीढ़ी फिसलने से मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली के रहने वाले 25 वर्षीय रमन पुत्र स्वर्गीय नरेश रामलीला मैदान के पास मंदिर की चोटी पर सीढ़ी लगाकर पुताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक सीढ़ी फिसल गई और रमन नीचे आ गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने परिजनों को सूचना दी और उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कुछ देर बाद ही रमन ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।राजकीय मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.