बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: बदायूं/कादरचौक। सदर तहसील क्षेत्र के गांव लभारी में श्रीरामचंद्र बृजभान मंदिर की जमीन पर पट्टा करने से विवाद खड़ा हो गया। मंदिर के महंत ने तहसीलदार की कार्यशैली से आहत होकर जीवित समाधि का एलान किया और वह समाधि लेने के लिए मंदिर परिसर में बैठ गए। महंत के समाधि लेने के एलान की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महंत को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। वह किसी भी सूरत में शांत होने को तैयार नहीं थे। इसी बीच गांव के तमाम लोग अवैध तरीके से किए गए पट्टे निरस्त कराने की मांग करते हुए महंत के समर्थन में मंदिर पर पहुंच गए। विवाद बढ़ने की सूचना पर यूपी 112 पीआरबी पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर लिया। गांव में विवाद ज्यादा बढ़ने की बात पता चलने के बाद पूर...