बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: बदायूं। मंदिर कमेटी के खिलाफ शिकायत और भूख हड़ताल के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज दो लोग बुधवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गए। दोनों करीब दो घंटे से टावर पर डटे हैं। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार और नायब तहसीलदार दोनों को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के परोली गांव निवासी मुकेश शर्मा और आकाश पाठक बुधवार को मंदिर कमेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए। दोनों का आरोप है कि मंदिर कमेटी के खिलाफ पहले शिकायत की गई थी और कार्रवाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल भी की थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जमीन विवाद के निस्तारण में देरी से नाराज युवक टावर पर चढ़ा उस समय अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब त...