Badaun News: मंगेतर को धमकी भरे ऑडियो भेजकर शादी रुकवाने की धमकी
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: एक युवती का रिश्ता तय होने के बाद उसके मंगेतर को कथित रूप से धमकी भरे ऑडियो भेजकर शादी रुकवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक फोन पर मंगेतर को शादी से पीछे हटने की धमकी दे रहा है। बारात लेकर आने पर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है। परिजनों का कहना है कि जल्द ही पुलिस को तहरीर देंगे। परिजनों ने बताया कि युवती का रिश्ता परिवार की सहमति से तय हुआ है। रिश्ता तय होने के बाद एक युवक ने कथित तौर पर युवती के मंगेतर के मोबाइल पर ऑडियो और रिकॉर्डिंग भेजना शुरू कर दिया। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में युवक युवती से प्रेम करने की बात कहते हुए मंगेतर को शादी नहीं करने के लिए धमका रहा है। बारात लेकर आने पर जान से मारने और किसी भी कीमत पर शादी नहीं होने देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।धमकी भरे ऑडियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.