Badaun News: मंगलमूर्ति की स्थापना कर विधि-विधान से पूजन
बदायूं, सितम्बर 15 -- Badaun News: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर मोहल्ला नझियाई में भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलमूर्ति श्री गणेश की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मोदक, मेवा-मिष्ठान का भोग अर्पित कर आरती की। मातृशक्तियों ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यज्ञाचार्य गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश का पूजन कराया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, शुभता और विघ्नों के निवारण के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी हमें जीवन में सद्बुद्धि, संयम और सकारात्मक चिंतन अपनाने की प्रेरणा देती है। श्रद्धा से की गई उपासना और सत्कर्म मनुष्य के जीवन को मंगलमय दिशा प्रदान करते हैं। उमाशंकर शर्मा सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.