Badaun News: भैंस से दीवार गिरने पर विवाद, महिला पर फरसे से हमला
बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: मूसाझाग। क्षेत्र के गांव टिकलापुर में सोमवार सुबह भैंस से दीवार गिरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर फरसे से हमला कर दिया गया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव टिकलापुर निवासी लीलावती पत्नी रामनाथ के पड़ोस में भैंस से दीवार गिर जाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि तीन लोगों ने मिलकर लीलावती के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने फरसे से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई।घटना के बाद परिजन घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.