Badaun News: भैंस चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, अक्टूबर 31 -- Badaun News: गांवों के बाहर घेरों और खुले स्थानों पर बंधे पशुओं को निशाना बनाने वाले दो आरोपियों को उघैती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक भैंस और 9100 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी क्षेत्र में दर्ज भैंस चोरी के दो मामलों में शामिल थे। पूछताछ में उन्होंने जून में भैंस और कटरा चोरी कर बेचने की बात भी कबूल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करनपुर से गदगांव की ओर गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास कच्चे रास्ते से जुगेन्द्र पुत्र कप्तान सिंह निवासी शेखूपुर, बिसौली और धर्मदास पुत्र बाबूराम निवासी मुबारकपुर, बिसौली हाल निवासी भूड़ा बसंतपुर, सिरौली (बरेली) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद भैंस नौ अक्टूबर की सुबह शरह बरौलिया गांव के एक घेर से चोरी की गई थी।प्रभारी निरीक्षक उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.