Badaun News: भैंस की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत
बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: बदायूं में भैंस की टक्कर से घायल एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उनका उपचार गांव में ही करा रहे थे, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव गंगागढ़ में सोमवार को भैंस की जोरदार टक्कर लगने से घायल हुए 61 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार को मौत हो गई। गांव निवासी साहब सिंह पुत्र मिहलाल को सोमवार को अचानक एक भैंस ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए गांव में ही एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। परिवार के लोग उनकी हालत में सुधार होने की उम्मीद लगाए हुए थे और गांव में ही उनका इलाज कराया जा रहा था। हालांकि, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.