Badaun News: भारतीय हलधर किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष बने नीरज
बदायूं, नवम्बर 15 -- Badaun News: तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर स्थित जेडीएलवी स्कूल में शनिवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन की पंचायत आयोजित की गई। इसमें गांव निवासी नीरज कुमार को यूनियन का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पंचायत में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान गांव की मुख्य सड़क पर लंबे समय से हो रहे जलभराव का मुद्दा छाया रहा। यूनियन के मंडल अध्यक्ष मृंगाक कुमार जैन उर्फ टीटू ने ग्राम प्रशासक और संबंधित सचिव को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित समय में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन पदाधिकारियों के साथ धरना शुरू करेगी। जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कहा कि ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को अब और नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, शाहनबाज अल्वी, जाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.