Badaun News: भाजपा के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर जोर
बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बिसौली। मुड़िया धुरेकी स्थित एमजी ग्रीन फार्म हाउस में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, जनसेवा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके परिश्रम, समर्पण और जनसेवा से ही संगठन मजबूत होता है। कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाए रखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और जनता की समस्याओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.