Badaun News: भाजपा की रैली को लेकर आज 12 घंटे रहेगा रूट डायवर्जन
बदायूं, अक्टूबर 7 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज में भाजपा की संगोष्ठी और रैली को लेकर सात अक्तूबर को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कार्यक्रम में छह से सात हजार चार पहिया और दो पहिया वाहनों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए सुबह छह से शाम छह बजे तक विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
यातायात की नई व्यवस्था फर्रूखाबाद और शाहजहांपुर से आगरा, मथुरा, अलीगढ़ व दिल्ली जाने वाले वाहनों में अलापुर की ओर से आने वाले वाहन मंडी चौकी (केशव चौकी), मझिया मोड़, दातागंज तिराहा, नवादा चौराहा और पटेल चौक होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे। दातागंज की ओर से आने वाले वाहन दातागंज तिराहा, नवादा चौराहा और पटेल चौक होकर जाएंगे। बरेली से कासगंज, आगरा, अलीगढ़ व दिल्ली जाने वाले वाहन बीआरबी बाईपास, पटेल चौक और एआरटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.