बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: बदायूं। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन मालवीय आवास गृह पर जारी रहा। जिलाध्यक्ष ने बीएसएनएल कार्यालय के पीछे नई सराय क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा आठ फीट चौड़े सार्वजनिक रास्ते और मुख्य नाले की जमीन पर अवैध निर्माण कर किये गये कब्जा हटवाने की मांग बुलंद की। शरीफ अब्बासी, बीयीशुदास, लईल अब्बासी, दिलशाद अब्बासी, यादवेंद्र सिंह, नूरुद्दीन, भगवान दास प्रेमा, परवेज, बादशाह, कल्लू, जुबैर, अबरार, सुभान, मुनव्वर, नौशाद, इस्लाम रजा, ताहिर अब्बासी, फैज अब्बासी, अरमान अब्बासी, आजम अब्बासी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hapur News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने उठाई आवाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...