Badaun News: भाई को छुड़ाने के नाम पर 40 हजार की ठगी
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: भाई को पुलिस से छुड़ाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने दरोगा से बात होने का दावा कर रकम मांगी थी। भरोसे में आकर आरोपी को रुपये दे दिए गए, लेकिन भाई के जेल जाने की कार्रवाई होने पर परिजनों को ठगी का पता चला। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव जगुआसई का है। गांव निवासी सुनील पुत्र सुखपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई सुधीर को दो सितंबर को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा था। आरोप है कि अगले दिन तीन सितंबर को गांव के ही नरेश पुत्र नत्थू सिंह ने सुनील से संपर्क किया। नरेश ने दावा किया कि उसने दरोगा से बात कर ली है और सुधीर को पुलिस से छुड़वा देगा। इसके एवज में उसने सुनील से 40 हजार रुपये की मांग की। आरोपी की बात पर भरोसा करते हुए सुधीर की पत्नी ज्योति द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.