बदायूं, नवम्बर 9 -- Badaun News: बदायूं। भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नसीर नगर गांव में भाइयों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी हाकिम सिंह के बेटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी ने हाथापाई का रूप ले लिया। इस दौरान नन्हे उर्फ सुधीर पुत्र हाकिम सिंह के कुछ रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और झगड़ा शांत...