Badaun News: भरभराकर गिरा पुराना मकान, महिला और दो भैंस की मौत
बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: बदायूं। पुराना मकान अचानक भरभराकर गिरने से महिला और दो भैंस मलबे में दब गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। मलबा अधिक होने पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर महिला और दोनों भैंस को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक महिला व भैंस की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के मीहलाल नगला गांव में हुआ। यहां के रहने वाले प्रताप सिंह यादव और बादाम सिंह दोनों भाइयों का पैतृक मकान था। गुरुवार सुबह करीब छह बजे प्रताप सिंह की पत्नी 55 वर्षीय अगरबती पशुओं को खोलने के लिए मकान के अंदर गई थीं। इसी दौरान पुराना मकान अचानक दीवारों समेत भरभराकर गिर गया। अगरबती और दो भैंस मलबे के नीचे दब गईं। मकान गिरने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.