बदायूं, अगस्त 22 -- Badaun News: करंट लगने से युवक की मौत के मामले में एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। युवक को खेत पर काम कराने के बाद करंट वाले स्थान पर बैठाने का आरोप है। घटना के बाद युवक की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी भूरे कश्यप ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 25 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे उसके भतीजे रतन को पड़ोस में रहने वाला दयाशंकर साहू धान की गड़ाई कराने के लिए अपने साथ ले गया था।

घटना का विवरण भूरे ने बताया कि रतन ने दयाशंकर के खेत में काम करने के बाद दोपहर में खाना खाने की बात कही। आरोप है कि दयाशंकर ने उसे राजवीर पुत्र भगवानदास के कुएं के पास बैठा दिया, जहां ट्यूबवेल पर कटे तार और अर्थिंग के कारण तेज कर...