बदायूं, अक्टूबर 7 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। नगर के कछला स्टैंड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम की ओर से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस मंगलवार को कथा व्यास रामचंद्राचार्य महाराज ने भगवान के नाम की महिमा का वर्णन किया। कहा, भगवान का नाम अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली है। सच्चे भाव और श्रद्धा से भगवान का नाम लेने से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं और वह भवसागर से पार हो जाता है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: भगवान का नाम लेने से जन्म-जन्मांतर के पाप हो जाते हैं समाप्तभगवान का नाम और उसके महत्त्व यदि कोई व्यक्ति पापों का त्याग कर भगवान की शरण में आ जाए तो भगवान उसे सभी पापों से मुक्त कर देते हैं। भगवान कहते हैं कि मनुष्य चाहे कितना भी बड़ा पापी क्यों न हो, यदि वह सच्चे मन से उनकी शरण में आता है तो उसका उद...