Badaun News: भंडारों से निकली प्लास्टिक को साफ कराएगा प्रशासन
बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: सावन मास में बड़ी संख्या में हुए भंडारों से निकले प्लास्टिक के ग्लास, प्लेट व दोना प्रयोग करने के बाद लोगों ने इधर-उधर फेंक दिए, जिससे कचरा फैल गया है। अब प्रशासन की ओर से इसकी सफाई कराई जाएगी। बिनावर से लेकर कछला तक सड़क पर फैली गंदगी पर डीएम व एसएसपी की नाराजगी के बाद अब हाईवे पर फैले कचरे को उठाया जाएगा। इसके लिए एडीएम प्रशासन ने कछला, उझानी, बदायूं नगर पलिका की टीम तत्काल प्रभाव से कचरा समेटने को कहा है। विदित हो सावन के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को बिनावर से लेकर कछला तक कांवड़ियों की सेवा में करीब 200 से ज्यादा स्थानों पर भंडारे लगाए गए। भंडारे में प्लास्टिक के गिलास, प्लास्टि के दोना, थर्माकोल की प्लेट व प्लास्टिक की चम्मच पूरे हाईवे पर जगह जगह बिखेर दी गईं। कछला घाट तक गए डीएम अवनीश राय व एसएसपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.