बदायूं, सितम्बर 19 -- Badaun News: जिले के सभी ब्लॉकों पर उमंग एक पहचान प्रतियोगिता आयोजित की गयी। ब्लॉक स्तर पर विजेता प्रतिभागी अब जिला पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेताओं को नकद धनराशि देकर एवं पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जायेगा। ब्लॉक संसाधन केंद्र सालारपुर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए नवीन कुमार, डायट प्राचार्य राकेश कुमार, बीईओ मनोज राम एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनेकपाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: ओलंपियाड के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत तो खिल उठे चेहरेप्रतियोगिताओं का आयोजन कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर पर बाल-कविता सुनाओ, कहानी सुनाओ, सामान्य ज्ञान (कक्षा चार एवं पांच) एवं अंग्रेजी डिक्टेशन और उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषण, वाद-विवाद (हिंदी/अंग्रेजी), ...