Badaun News: ब्लॉक गेट पर अतिक्रमण से मिनी कुंभ में जाम का खतरा
बदायूं, नवम्बर 16 -- Badaun News: कस्बे में ब्लॉक गेट के सामने दुकानदारों ने खोखे लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे ककोड़ा मिनी कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इसी मार्ग से मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक वर्ष 2017 में ब्लॉक के सामने से खोखे हटवाए गए थे, लेकिन अब फिर अतिक्रमण हो गया है। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के सामने बने यात्री शेडों पर भी दुकानदारों और टेंपो चालकों का कब्जा है।लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता और यात्री शेड खाली कराने की मांग की है, ताकि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.