बदायूं, जुलाई 31 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सीडीओ गामिनी सिंगला ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने बीडीओ को निर्देश दिये कि सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुये कार्ययोजना शत-प्रतिशत पोर्टल पर फीड करायें। सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जीरो पावर्टी, पंचायत भवन, विद्युतीकरण, खेल मैदान, गोवंश संरक्षण, गोवंश आश्रय स्थल, आवास सर्वे, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आईजीआरएस, आरआरसी निर्माण, पंचायत सहायक मॉनिटरिंग एवं फैमिली आईडी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीडीओ ने बीडीओ से कहा कि जिन ब्लॉक के लक्ष्य अपूर्ण रहेंगे, उसके लिये वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह भी पढ़ें- ब्लॉक प्रमुखों के साथ विका...