बदायूं, जुलाई 11 -- Badaun News: बदायूं/सालारपुर, संवाददाता। विकास खंड सालारपुर के रोजगार सेवकों का पिछले एक वर्ष से लंबित मानदेय का मामला शुक्रवार को उस समय तूल पकड़ गया, जब रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह चौहान ने आत्मदाह की चेतावनी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह चौहान ने वीडियो में कहा कि सरकार की ओर से मानदेय स्वीकृत होने के बावजूद ट्रेजरी स्तर पर तकनीकी कारणों से भुगतान वापस चला गया। जिससे पिछले एक वर्ष से रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिल सका। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी केवल आश्वासन मिलता रहा, जिसके कारण रोजगार सेवकों के सामने आर्थि...