Badaun News: ब्रेकर से उछलकर बाइक से गिरी महिला, बरेली ले जाते समय मौत
बदायूं, नवम्बर 9 -- Badaun News: बदायूं। ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरकर घायल हुई महिला की बरेली ले जाते समय मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके वालों ने हादसे को साजिश बताया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के छछऊ गांव के पास पांच अक्टूबर को हादसा हुआ था। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के रमनगला गांव निवासी अजय सिंह अपनी पत्नी विनीता 24 वर्ष और दो बच्चों अभिनव गौतम व अभी गौतम के साथ दातागंज कोतवाली क्षेत्र के अंतपुर गांव से बाइक से घर लौट रहे थे। छछऊ गांव के पास उनकी बाइक ब्रेकर से उछली तो विनीता नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद अजय घायल पत्नी को लेकर शहर के एक अस्पताल पहुंचे। वहां दो दिन तक उनका उपचार चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.