Badaun News: ब्राह्मण समाज के कई लोगों ने थामा सपा का दामन
बदायूं, जुलाई 10 -- Badaun News: बिल्सी। पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के 12 से ज्यादा प्रमुख लोगों ने भाजपा को छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम सपा के जिला महासचिव उदयवीर सिंह शाक्य, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति सर्वेश यादव की मौजूदगी में आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों के नामों की घोषणा की। इनमें डॉ. संजीव तिवारी, विनीत उपाध्याय, सुमित शर्मा, प्रवेश शर्मा, महेश शर्मा, अशोक शर्मा, अजय पाठक, विनय पाठक, कुलदीप शर्मा और बृजेश शर्मा समेत ब्राह्मण समाज के कई लोग शामिल रहे। जिला महासचिव उदयवीर सिंह शाक्य ने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्यशैली से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.