Badaun News: बोलेरो की टक्कर से मासूम घायल
बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव कोठा में शुक्रवार को बोलेरो की टक्कर से सात साल का मासूम बालक घायल हो गया। उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी बादशाह का सात साल का बेटा सोनू किराने की दुकान से घर का जरूरी सामान लेने गया था। इसी दौरान रोड पर गुजर रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में सोनू आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.