Badaun News: बैंक में बातों में उलझाकर किसान से 21 हजार ठगे
बदायूं, जुलाई 10 -- Badaun News: बिनावर,संवाददाता। बैंक में रुपये निकालने पहुंचे किसान को दो युवकों ने बातों में उलझाकर उसके 21 हजार रुपये ले लिए। बदले में नकली नोटों की गड्डियां थमा दीं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर जांच शुरू कर दी गई। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी नन्हेलाल पुत्र राजबहादुर सिंह गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कस्बे स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्होंने 16 हजार रुपये निकाले और पांच हजार रुपये उनके पास पहले से ही मौजूद थे। पीड़ित के अनुसार बैंक में पहले से मौजूद दो युवकों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। दोनों ने पांच-पांच सौ रुपये की दो गड्डियां उनके हाथ में रखीं और कहा कि उनके साथ चलकर रुपये जमा करा दें। इसी दौरान उन्होंने नन्हेलाल के हाथ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.