Badaun News: बैंक में जमा करने जा रहे युवक से एक लाख लूटे
बदायूं, जुलाई 26 -- Badaun News: इस्लामनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मोहसनपुर निवासी युवक ने बाइक सवार पर एक लाख रुपये छीनकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना इस्लामनगर पुलिस से की है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। पीड़ित संजय ने बताया कि वह नूरपुर पिनौनी स्थित बैंक में एक लाख रुपये जमा करने जा रहा था। बैंक में लंच होने के कारण रुपये जमा नहीं हो सके। इसके बाद वह बाइक से वापस लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक की एक अन्य बाइक सवार से टक्कर हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे बाइक सवार ने उसके पास रखे एक लाख रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद संजय ने थाना इस्लामनगर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.