Badaun News: बैंक के भुगतान में हेराफेरी, घिरे एमओआइसी, जांच के आदेश
बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। बिल्सी सीएचसी प्रभारी इस वक्त बैंक में 4.90 लाख रुपये के भुगतान के मामले में आरोपों में घिर चुके हैं। इस तरह का भुगतान नियम विरुद्ध बताया जा रहा है। हालांकि इस भुगतान के बाद सीएमओ ने भी जांच बैठाई है।बिल्सी सीएचसी में कई योजनाओं के भुगतान के लिए चेक जारी किया गया था। सरकारी खाते के मुताबिक संबंधित बैंक को 4.90 लाख रुपये का चेक जारी किया गया और उस धनराशि के बारे में सीएचसी के अंदर तमाम कार्य बताए गए। इसके बाद एमओआइसी बिल्सी पर तमाम आरोप लगे तो वह अभी भी आरोपों में घिरे हुए हैं। कई लाख के गबन के आरोपों के बीच सीएमओ डॉ. विकास शर्मा का कहना है कि मामला जानकारी में आया ह्रै। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.