Badaun News: बेहटा गुंसाई में निकाली श्रीराम की शोभायात्रा
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में रायसती रामलीला कमेटी की ओर से निकाली गई भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। बाहर से आए कलाकारों ने करतब दिखाए, जबकि काली अखाड़े के कलाकारों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर मुख्य चौराहा, साहू तिराहा, ठाकुरद्वारा, जाटव बस्ती, रायसती मोहल्ला, तांगा स्टैंड, सम्राट अशोक नगर और जूनियर हाईस्कूल होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां से वापस मेला मैदान पहुंचकर समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, भगवान शंकर, माता पार्वती, मां शेरावाली और राधा-कृष्ण की झांकियां शामिल रहीं। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह झांकियों के दर्शन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.