Badaun News: बेहटा गुंसाईं में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बदायूं, अगस्त 28 -- Badaun News: बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में लंबे समय से बनी कीचढ़ और जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य गलियों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरने से रास्ते कीचढ़ से पट गए हैं। इससे राहगीरों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण गांव में दुर्गंध फैल रही है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: जलभराव से बीमारियों का खतरा बढ़ा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.