बदायूं, सितम्बर 11 -- Badaun News: नगर की मंडी में मक्का लेकर पहुंचीं ट्रालियां आड़ी-तिरछी खड़ी होने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। ट्रालियों की कतार में न लगाने से किसानों, व्यापारियों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी में मक्का की आवक बढ़ने के कारण बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। ट्रालियों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराने की व्यवस्था नहीं होने से मंडी परिसर और आसपास के मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है। जाम के कारण काफी देर तक वाहन रेंगते नजर आए। किसानों का कहना है कि उपज लेकर मंडी पहुंचने के बाद जाम में फंसने से समय और परेशानी दोनों बढ़ रहे हैं।व्यापारियों ने मंडी प्रशासन से ट्रालियों को व्यवस्थित खड़ा कराने तथा यातायात सुचारु रखने के लिए तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है। किस...