Badaun News: बेटे का शव देख बिलख पड़ीं मां, बोलीं- एक बार बात करा दो
बदायूं, नवम्बर 24 -- Badaun News: गांव में उमड़ी भीड़ देखकर मां को यकीन ही नहीं हो रहा था कि लोग उसके बेटे को अंतिम विदाई देने आए हैं। शहीद अंकुश पटेल का पार्थिव शरीर सोमवार को आमगांव पहुंचा तो मां बिलख पड़ी। बार-बार बेटे से बात कराने की गुहार लगाती रही। पत्नी भी अधूरे वादे याद कर रोती रही। सोमवार को शहीद अंकुश पटेल का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां बेटे का चेहरा देखते ही बदहवास हो गईं। उनकी जुबां पर बार-बार यही सवाल था कि आज हमारे यहां इतनी भीड़ क्यों लगी है। जब हमारा बेटा बारात लेकर गया था, तब भी गांव इतना नहीं सजा था। वह बार-बार कहती रहीं कि एक बार हमारे बेटे से बात करा दो। कभी बेटे के चेहरे को निहारतीं तो कभी उसे पुकारने लगतीं। परिवार की महिलाएं उन्हें संभालने की कोशिश करती रहीं, लेकिन बेटे को खोने का गम उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.