Badaun News: बेटी के इलाज के लिए ले जा रहे 15 हजार रुपये टप्पेबाजों ने उड़ाए
बदायूं, अगस्त 22 -- Badaun News: बेटी के इलाज के लिए रुपये लेकर जा रहे एक व्यक्ति को दो लोगों ने बातों में उलझाकर टप्पेबाजी का शिकार बना लिया। आरोपियों ने रुपये सुरक्षित रखने का झांसा देकर उसे कागज की गड्डी थमा दी और उसकी रकम लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरीबाला बाईपास के पास का है। कादरचौक थाना क्षेत्र के घटियारी भूड़ा भदरौल में रहने वाले हेम सिंह गांव से ई-रिक्शा में सवार होकर उझानी आए थे। उन्हें अपनी बेटी के इलाज के लिए पानीपत जाना था। इलाज के खर्च के लिए उनके पास कुछ रुपये कम पड़ रहे थे, इसलिए वह 15 हजार रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें दो लोग मिले। दोनों ने हेम सिंह से बातचीत शुरू कर दी और उनके आने-जाने के बारे में पूछा। हेम सिंह ने बताया कि वह बेटी के इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.