बदायूं, नवम्बर 3 -- Badaun News: दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की मांग को लेकर उत्पीड़न और मारपीट किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने पति पर जेवर लेकर दूसरी महिला के साथ चले जाने का भी आरोप लगाया है। सहसवान क्षेत्र के गांव बसोलिया निवासी खुशबू पुत्री अब्दुल कवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले अलीगढ़ जिले के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव नरूपुरा निवासी दानिश पुत्र बाबू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल के लोग बुलेट और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता था।महिला के मुताबिक, 28 सितंबर की शाम दहेज की मांग को लेकर पति ने उसके साथ मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद पति उसके जेवर ...